
घर पे ओ श्याम प्यारे तुम आते जाते रहना
घर पे ओ श्याम प्यारे,
तुम आते जाते रहना,
किस्मत सजाते रहना,
खुशियाँ लुटाते रहना,
बच्चो से श्याम प्यारे,
रिश्ता निभाते रहना,
तर्ज – दीवाना तेरा आया।
आने से तेरे बाबा,
दुनियाँ नई बसेगी,
खुशियाँ जो छुप गई है,
झोली में आ गिरेगी,
अपने गले से बाबा,
हमको लगाते रेहना,
कीर्तन का कर बहाना,
चाहत ये तुमसे की है,
विनती हमारे दिल की,
इस पार्थना से की है,
हम से ओ श्याम तुम भी,
घर वाले इस बहाने,
दर्शन तेरा कर लेंगे,
चरणों की रज ओ बाबा,
सर आंखों पे रख लेंगे,
‘मंत्री’ है सब से हारा,
हमको जिताते रहना,
गायक – द्वारिका मंत्री जी। देवास।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

