
वन में मच रही हाहाकार,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने,
हलचल मचा दही लव कुश ने,
तुम कहां के रहने वाले,
और कौन पुरुष ने पाल,
एजी तुमरे कहां पिता का नाम,
घोड़ा पकड़ लिए लव कुश ने.....
हम वन में रहने वाले,
मोनी बाल्मिक ने पाल,
एजी नहीं पता पिता का नाम,
सबने मिलकर समझाए,
फिर लड़ने को सब आए,
एजी उन्होंने सबको दिया हराए,
फिर रामचंद्र जी आए,
उन्हें धनुष बाण हैं उठाएं,
एजी फिर मुनि ने रोके आए,
सीता ने उन्हें समझाया,
फिर नाम पिता का बताया,
लव कुश पिता तुम्हारे राम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

