
चरणों में आपके है भगवन नमन हमारा
Charanon Mein Aapake Hai Bhagavan Naman Hamaara lyrics
तर्ज-मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
चरणों में आपके है भगवन नमन हमारा
प्रभु आपको समर्पित सादर भजन हमारा
वसुदेव-देवकी के हैं सुत किशन-कन्हैया
सुख उनकी माँ का लेकिन पाईं यशोदा मैया
इतराती मथुरा उनको कहके ललन हमारा
प्रभु आपको-------
त्रेता में रामचन्दर द्वापर में श्याम सुन्दर
हर युग में पापियों की आप आये मौत बनकर
कलियुग में धन्य होगा प्रभु कब वतन हमारा
इक ओर बोलती है मोहन बड़े हैं छलिया
फिर भी है देखो उनकी दीवानी सारी दुनिया
मुरली की धुन में नाचे झूमे है मन हमारा
जीवन में हर क़दम पर प्रभु आपकी कृपा हो
माधव हमारे ऊपर गर आपकी दया हो
'हरि'चीज़ क्या है धरती होगा गगन हमारा
लेखक-डा० हरि प्रकाश श्रीवास्तव'फ़ैज़ाबादी'
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

