
चरण में रखना शरण में रखना
सदा ही अपनी लगन में रखना
आँखे जो मुंदु हो तेरे दर्शन
सदा ही ऐसे भजन में रखना ॥
सुख के उजाले दुःख के अँधेरे
जो भी हो हरदम मगन में रखना
मेरी चमक और दमक को दाता
सदा ही ऐसे बनाए रखना ॥
साँसों की माला सिमरण के मोती
भटके नहीं मन जपन में रखना
कृपा तुम्हारी बहार जैसी
जीवन को मेरे महकाए रखना ॥
तुम्हे पुकारूँ आहों में अपनी
भजन की राहों में लगाए रखना
मैंने तो अपना तुम्हे ही माना
सदा ही अपना बनाए रखना ॥
तेरी कृपा का हो हाथ मुझ पर
रखूं भरोसा दिन रात तुझ पर
हर एक बंधन से मुक्त हो लूँ
भक्ति के ऐसे बंधन में रखना ॥
चरण में रखना शरण में रखना
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
