
चलो चलो रे वैष्णो धाम
संदेशो आयो रे ।
संदेशो आयो संदेशो आयो
मेरी माँ ने बुलाया रे ।।
जग जगनी बड़ी दीं दयाला,
अँधियारा छट जाए काला ।
चढ़ जा कठिन चढ़ाई भगता,
शुभ दिन आयो रे ।।
कर विश्वाश जो मन से पूजे,
दाती बिन कोई और न सूजे ।
चरण कमल का मिले आसरा,
सब कुछ पायो रे ।।
ना हीरे में ना मोती में,
आज बसी मैया ज्योति में ।
वर्मा छोड़ के माया बंधन,
ध्यान लगायो रे ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

