
चलो जी चलो जी चलो,
चलो जी चलो जी चलो जी,
ओ चलो बजरंगी के धाम,
चलो बजरंगी के धाम,
जो जो उसे मनावे घी का दीप जलावे,
जो सर को झुकावे चरणों में गिर जावे,
जयकारा लगावे दर फूलों से सजावे,
छप्पन भोग लगावे वो सब कुछ पा जावे,
ओ खुशिया भरने वाला है, जो झोली में सुबहो श्याम,
बजरंग बाला देव निराला, सालासर में डेरा डाला,
रूप विशाला फेरो माला, अंजनी लाला है मतवाला,
ओ कष्ट मिटाने वाला है, श्री बजरंगी का नाम,
कोई बालाजी कहता है, कोई मेहंदीपुर का बाला,
कोई बजरंग कोई हनुमत,
कोई जय सालासर वाला, कोई भक्तो का रखवाला,
कोई लाल लंगोटे वाला, कोई कहता राम का सेवक,
कोई पवनपुत्र मतवाला,
राम कई हनुमान के आता, है वो सबके काम,
सालासर का स्वामी बाला,
मेहंदीपुर का धाम निराला,
चलो जी सालासर चलो,
चलो जी मेहंदीपुर चलो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
