
छू ले जो माँ की चौखट को तो जर्रा भी सितारा हो जाए,
जहाँ जिक्र हो माँ का मंगल हो जन्नत का नजारा हो जाए,
मैया के दर पे, हर शक्ति आकर के शीश झुकाती है,
सारी दुनिया माँ के दर पे कष्टों से मुक्ति पाती है।
रखके मन में विश्वास, नाम मैया का ले ले तेरे काम आएगा राम,
टूटे ना आस चल चला चल ओ भगता चल चला चल,
युग युग से माँ शेरावाली तार रही है दुनिया को,
जाओ अपनी बिगड़ी बना लो सवार रही है दुनिया को,
माँ का बन जा तू दास माँ का बन जा तू दास,
नाम मैया का ले ले .........
तन मन कर दे माँ को अर्पण मैल दिलो के धोती माँ,
भर देती है घर खुशियो से जिसपे खुश होती है माँ,
रहने दे ना उदास रहने दे ना उदास,
जिसके घर में सच्चें मन से माँ का पूजन होता है,
वो घर घर ना समझो भैया वो एक मंदिर होता है,
रहता एक दम उल्लास रहता एक दम उल्लास,
जय माता की कहता चल ‘लख्खा’,खुल जाए किस्मत तेरी भी,
जैसे सुनती भक्तो की, वैसी सुनेगी तेरी भी,
फिर तू ना हो निराश, फिर तू ना हो निराश,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



