
चाहे फिरले ज़माने भर मे,
बात तेरी कोई पूछे ना,
एक माँ ही जो समझेगी तेरी,
किसका दुःख जाना दुनिया ने जो तेरा जानेगी,
मत रो दुनिया के आगे तुझपे ये हस देगी,
संग दिल दुनिया ना समझेगी कदर तेरे अश्क़ो की,
बिन मतलब जो प्रेम करे वो दिल माँ का होता,
जब माँ का बेटा रोये दिल माँ का रोता है,
बाकी प्रेम सारे झूठे धोखा ही धोखा है,
तेरे गम की दवा मिलेगी चल तू माँ के द्वारे,
ममता की मूरत को अपने दिल का हाल बता दे,
माँ ही अपने बच्चो को देती है सदा सहारे,
दुनिया के आगे झुकने से ठोकर ही खायेगा,
माँ के चरणों में ‘राज मेहर’ तू रोशन हो जायेगा,
सारी दौलत भक्ता तू माँ के चरणों में पायेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
