
तर्ज - देना है तो दिजीऐ जन्म
चाहे मंगलवार हो, चाहे शनिवार
दरबार मे तेरे बाबा होती है जय जयकार,
राम भक्त हनुमान तुम्हारा जग मे डकां बजता है,
सालासर और मेहंदीपुर मे सब के संकट हरता है,
तेरा घर घर मे है मन्दिर, तु संकटमोचनहार,
लाल सिन्दूरी लाता है कोई लाल ध्वजा फहराता है,
लाडू पेडा ओर चूरमा नारियल भेट चढाता है,
तेरे दर्शन करके बाबा करते है जय जयकार,
बेठा है कलियुग मे बाबा भक्तो का रखवाला है,
दुर करे है संकट सबके ये सालासर वाला है,
जो साचें मन से ध्यावे करते है चमत्कार,
संजय तँवर
बिराटनगर नेपाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



