
छम छम नाचे देखो गणपति लाला
कहते हैं, लोग इसे...हो... ॥गौरी माँ का लाला,
हो छम छम ॥नाचे देखो, गणपति लाला...
एकदंत, दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे, सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
गले में, पड़ी है तेरे...हो... ॥मोतियन की माला,
पान चढ़े, फूल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुयन का, भोग लगे, संत करें सेवा ॥
कानों में, कुंडल सोहे...हो... ॥मुकुट विशाला,
अंधन को, आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को, पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
बांझन, को भी तूने...हो... ॥दे दिया लाला,
सूर श्याम, शरण आए, सफ़ल कीजे सेवा ।
माता, जाकी पार्वती, पिता महाँ देवा ॥
भोले का, दुलारा मईया...हो... ॥गौरी का लाला,
दीनन की, लाज़ राखो, शंभु सुत वारी ।
कामना को, पूर्ण करो, जाऊँ बलिहारी ॥
प्रथम, मनाऊँ तुम्हें...हो... ॥शिव जी के लाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


