
अरे राम के सखा हनुमान जी,
मेरी विनती सुनो हनुमान जी,
साथ दिया श्री राम प्रभु का,
अपना भी करो कल्याण जी,
मेरी विनती सुनो भगवान जी।।
क्रोध मोह मद लोभ से बचाना,
सत्कर्मो पे हमको चलाना,
पाप हमारे पास ना आये,
ऐसा कोई करना काम जी,
पाँच तत्व की लाज रहे जी,
इस जीवन में दुख न सहें जी,
सबको सुखी कर हनुमत प्यारे,
अपनी भी बात कोई मान जी,
तेरे सहारे छोड़े जीवन की नइया,
डूब न जाये मेरी नाव ओ खेवैया,
पार लगा दो कष्ट मिटा दो,
चाहे अब कोई लेलो दाम जी,
गीतकार एवं गायक – रत्नेश सिन्हा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




