
जंगल में मंगल करइयो शेरावाली,
करइयो शेरावाली, करियो लाटो वाली,
जो कोई तुमसे बेटा मांगे,
राम लखन की जोड़ी तुम देना शेरावाली,
भक्तों की बिगड़ी बनइयो शेरावाली॥
जो कोई तुमसे बहूअल मांगे,
सीता जैसी बहूअल दे दइओ शेरावाली,
करइयो शेरावाली, करियो पहाड़ोवाली,
मीरा जैसी बेटी तुम दइओ शेरावाली,
जो कोई तुमसे पोते मांगे,
लव कुश की जोड़ी तुम दइओ शेरावाली,
कर्मा जैसी पोती दे दइओ शेरावाली,
जो कोई तुमसे भक्ति मांगे,
अपने नाम की भक्ति तुम दइओ शेरावाली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




