
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के,
नवरात्रों में जगराते सब देव बहुत हर्षाते……….
मैया की मूरत प्यारी दरबार लगा है भारी,
महिमा माँ की अपरम्पार आए नवरात्रे मैया के,
भैरों विष्णु महेशा सबके पहले है गणेशा,
आते मूषक पे हो सवार आए नवरात्रे मैया के,
दरबार में भोले साजे नंदी पे आए विराजे,
कंठ में नाग रहे फुंकार आए नवरात्रे मैया के,
राधा संग कृष्णा सुहाए वो बंसी बजाते आए,
मन को मोह रहे नन्द कुमार आए नवरात्रे मैया के,
श्री राम की रटन लगाए वहां पवन पुत्र भी आए,
देखो कर सिंदूर श्रृंगार आए नवरात्रे मैया के,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

