
जगमग ज्योत जगे मईया के दरबार,
जो भी आये माँ के दर पे, हो जाए मालामाल,
जगमग ज्योत जगे.... जय हो
जय माता दी, जय माता दी, जय माता दी.....
मन की श्रद्धा से भावो सेम माँ की चौंकी रचाई,
रंग बिरंगे घोटो वाली चुनरी माँ को ओढ़ाई......-2
माँ रहमत की बरसी किरपा, हुआ माँ दीदार,
ऊँचा भवन रंगीला माँ का, भगतो के मन भाये,
चढ़ के चड़ाईआं भवन मईया के, भगतो की टोली आये......-2
खोल भंडारे बैठी मईया, दे सबको वरदान,
अपने लाडले भगतो को देती सदा सहारा,
माँ ममता की गंगा में मिले हर भटके को किनारा......-2
कोई स्वाली जाए ना खाली, आये जो माँ दरबार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


