
जब कोई नहीं आता मेरी मईया आती है,
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़ा काम आती है,
मेरी नैया चलती है पतवार नहीं चलती,
मैया तेरे बिना मुझे तकरार आती है,
मेरा काम पड़े जब भी माँ दौड़ी आती है,
दुख में जो याद करे दुःख हल्का हो जाए,
जो माँ से प्यार करे माँ उसकी हो जाये,
बिन बोले दुखो को माँ पहचान जाती है,
इतनी बड़ी होकर भी दुखियों से प्यार करे,
चाहे छोटा हो या बड़ा सबको स्वीकार करे,
अपने भक्तो का कहना माँ मान जाती है,
आओ सब मिलकर के मैया को याद करे,
मैया को याद करें दिल से फरियाद करे,
अपने भक्तों के दिल भी माँ जान जाती है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

