
मैया देना दया का दान शरण तेरी आये है,
तेरा होगा बङा अहसान शरण तेरी आये है,
ज्योति का प्रकाश दिखाओ, मेरे मन की प्यास बुझाओ,
मेरे मन की प्यास बुझाओ, मेरे मन की प्यास बुझाओ,
सबके मन मे यही अरमान, शरण तेरी आये है,
द्वार तेरे घनवान भी आये, बलशाली बलवान भी आये,
बलशाली बलवान भी आये, बलशाली बलवान भी आये,
नतमस्तक हुए सुल्तान, शरण तेरी आये है,
माँ की महिमा राम ने गाई, मनमोहन घनश्याम ने गाई,
मनमोहन घनश्याम ने गाई, मनमोहन घनश्याम ने गाई,
सभी करते तेरा गुणगान, शरण तेरी आये है,
माँगे है कोई माँ से शोहरत, मांग रहा कोई माँ से दौलत,
माँग रहा कोई माँ से दौलत, माँग रहा कोई माँ से दौलत,
देना हम सबको भक्ति ज्ञान, शरण तेरी आये है,
शरण तेरी आये है......
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



