
जब खुशियों की मारे पिचकारी रे
जब खुशियों की मारे पिचकारी रे,
मेरे मन की खिली फुलवारी ,
ऐसा मेरा संवारा सरकार,
ऐसा मेरा संवारा दिलदार,
है संवारा लखदातार,
जग में ऊंचा है इनका नाम,
सारी दुनिया है इनकी गुलाम,
जब सितारों के खोले पिटारी रे,
चमकी किस्मत है पल में हमारी,
गली चौबारे में चर्चे आम ,
झोली भरना है इनका काम,
जब सुख की लाये हरयाली रे,
जीवन में छाई खुशहाली
हारे का सहारा है प्यारा श्याम,
प्यारा श्याम प्यारा श्याम,
जग में मशहूर खाटू धाम,
जब रंग की चढ़ाये खुमारी रे,
कीर्ति भूली है ये दुनिया सारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


