
जब भी याद करूँ तो,
आना दौड़ के,
संकट में ना जाना,
हमको छोड़ के,
ना जाना छोड़ के,
तर्ज – लाल लंगोटे वाला मेरा।
संकट मोचन कहलाते हो,
पवन पुत्र बजरंगबली,
काम असंभव कर जाते हो,
तेरी जय जय हो बजरंगबली,
हमसे रखना हरदम,
रिश्ता जोड़ के,
राम प्रभु के प्यारे प्यारे,
सिर पर रख दो हाथ हमारे,
जीवन नैया तेरे हवाले,
रोज करे गुणगान तुम्हारे,
‘लहरी’ हमसे जाना ना,
मुंह मोड़ के,
स्वर – उमा लहरी जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


