
Vani Hi Marham
आ आ आ आ ………….
वाणी ख़ुशी दे वाणी ही गम दे -२
वाणी ही मरहम दे
वाणी ख़ुशी दे वाणी ही गम दे
वाणी ख़ुशी दे वाणी ही गम दे वाणी ही मरहम दे
हाँ वाणी ही मरहम दे
वाणी ही पद मान बढ़ाये वाणी ही सम्मान दिलाये
मृदु वाणी है शहद सरीखी कटु वाणी मिर्ची सी तीखी
कटु वाणी मिर्ची सी तीखी
वाणी ही मन मीत बनाये वाणी ही मातम दे
वाणी ही है स्वर्ग की सीढ़ी वाणी से तर जाए पीढ़ी
हाँ वाणी ही है स्वर्ग की सीढ़ी वाणी से तर जाए पीढ़ी
वाणी मधुर मिलन करवाए वाणी बंटवारा करवाए
वाणी बंटवारा करवाए
वाणी विष है वाणी जहर है वाणी ही सत्संग दे
वाणी में कटुतायी ना हो इसमें किसी की बुराई ना हो
हाँ वाणी में कटुतायी ना हो इसमें किसी की बुराई ना हो
वाणी प्रभु दर्शन करवाए हरी चरनन से प्रीत लगाए
हरी चरनन से प्रीत लगाए
करे कलंकित मस्तक वाणी
वाणी ही चन्दन दे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

