
जयकारा जयकारा मैया का गूंजे भवन पे
मिल जाएगा तुम को दर्शन प्यारा मैया के उचे भवन पे
पोड़ी पोड़ी चड ते जाओ जय माता दी केहते जाओ
चढ़ जाओगे सारी कठिन चडाईया मैया के उचे भवन पे
वान गंगा पर आ कर भगतो माँ के नाम की डूबकी लगा लो,
धुल जायेगे सारे पाप तुम्हारे मैया के उचे भवन पे
चरण पाधुका पर आ कर भगतो माँ को शीश झुका लो
मिल जाएगा तुम को आज सहारा मैया के उचे भवन पे
आध कुवारी आ कर भगतो माँ का जैकारा लगा लो,
पार करोगे गरब झुन इक न्यारी मैया के उचे भवन पे
सांझी शत पे आके तुमको माँ का भवन दिखे गा,
नाचेगे सब गायेगे सब बोलेगे जयकारा
मैया के उचे भवन पे
पिंडी रूप पे राज कृष्ण ने माँ का दर्शन पाया,
शीश जुका के भेट चड़ा के जीवन सफल बनाया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




