
जय जय बाबा श्याम,
जय जय सूरत धाम,
ओ सुरत ये राजा तुमको,
लाखो लाख प्रणाम,
तर्ज – मैं ना भूलूंगा।
ये भगतो के खातिर,
यहाँ पे आया है,
बड़ा प्यारा सुंदर,
भवन बनवाया है,
यूँ तो इनके लाखों मंदिर,
पर ये निराला धाम,
हारे हुए को जीत दिलाना,
ये इनकी पहचान,
यहाँ हर गली गली,
में इनकी है चर्चा,
दिखाए भक्तो को,
ये पल भर में पर्चा,
लाज बचाना साथ निभाना,
ये ही इनका काम,
‘शिवम’ कहता सब प्रेमी से,
जपते रहना नाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





