
जय जय महाँवीर हनुमान
सब के विगड़े बनाइओ काम
सालासर में ज्योत है तेरी
, मेहंदीपुर तेरा धाम,,,
अंजनी के प्यारे हो
मईया के दुलारे हो
दींन दुखी के बाला, तुम ही सहारे हो
तेरे रोम रोम में वसते
, रघुकुल के श्री राम,,,
पवन पुत्र उड़े, पवन की चाल रे
उठा लिया परबत, किया जो कमाल रे
लाए संजीवनी बूटी
, बचाए लक्ष्मण जी के प्राण,,,
बचपन में तूने, प्रभु मेरे बाला
सूरज को अपने, मुख में था डाला
तेरे तेज़ को देख देवता
, हो गए सभी हैरान,,,
गुण तेरे गाऊँ मैं, तुझको मनाऊँ मैं
संदीप के संग तेरे, मेहंदीपुर आऊँ मैं
*कहे सितारा अवगुणहारा
, दो ऐसा वरदान,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


