
ऐसे चुटकी बजाते हनुमान मिटाते कष्ट चुटकी में
Aise Chutaki Bajaate Hanumaan Mitaate Kasht Chutaki Mein lyrics
ऐसे चुटकी बजाते हनुमान मिटाते कष्ट चुटकी में
तेरा हर घन करे गुनगान मिटा दो कष्ट चुटकी में
बाल रूप धर के बालाजी मेहंदीपुर में पूजते है
भुत बवाल व्याल को टाले नाम जो तेरा जपते है
सब के पुरे हुए अरमान मिटा दो कष्ट चुटकी में
अंजनी पुत्र केसरी नंदन राम भगत मतवाला है
हर दम रेहता हाथ में सोता लाल लंगोटे वाला है,
श्री राम का करके ध्यान मिटा दो कष्ट चुटकी में
जय हनुमाना चतुर सुजाना राम भगत जग जाना है
रोम रोम है आशियाना मन में तेरा ठिकाना है,
करता तेरा रे देख गुणगान मिटा दो कष्ट चुटकी में
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



