
जय जय हो श्री गणेशा,
किरपा करना हमेशा।
दोहा – श्री गणेश पद वंद के,
धरऊ गुरु का ध्यान,
नारद शारद शेष महेश,
बंदऊ श्री भगवान।
श्री पति लक्ष्मी पति,
सीता पति श्री राम,
श्री गुरुदेव को मेरा,
बार बार प्रणाम।
आए है तेरे दर पे गणेशा,
आए है तेरे दर पे,
काटो सकल कलेशा,
कृपा करना हमेशा।।
तर्ज – दीवाना तेरा आया।
हो सुख करता दुख हरता,
मंगल मूर्ति दाता,
हो विध्न विनाशक स्वामी,
सबका भाग्य विधाता,
दुनिया में सबसे पहले गणेशा,
होती है तेरी पूजा,
अद्भुत है तेरी महिमा,
संत करे निज सेवा,
भोग लगे तुझे निस दिन,
मोदक लड्डू मेवा,
हर दम तुझे मैं गाऊं गणेशा,
वरदान देना ऐसा,
गायक – नर्मदा गोस्वामी।
प्रेषक – डिकेस्वर चंदली।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



