
जय भोले भंडारी तेरे भंडार के सदके कैलाश पे रहने वाले
भोलेनाथ के सदके ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय
भोले की जटाओं में गंगा बिराजे ,
गंगा बिराजे चंदा माथे पे साजे ,
जय भोले भंडारी तेरे दीदार के सदके कैलाश पे रहने वाले
भोलेनाथ के सदके
भोले के गले में नाग बिराजे ,
नाग बिराजे डमरू हाथों में साजे ,
जय भोले भंडारी तेरे श्रंगार के सदके
कैलाश पे रहने वाले भोलेनाथ के सदके
भोले के संग में गौरा बिराजें ,
गौरा बिराजें गणपति गोदी में साजें ,
जय भोले भंडारी तेरे परिवार के सदके कैलाश पे रहने वाले
भोले जी खायें भांग धतूरा ,
भांग धतूरा पियें भांग का प्याला ,
जय भोले भंडारी तेरे आहार के सदके कैलाश पे रहने वाले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




