
जय सियाराम,जय सियाराम,जप ले प्यारे जय सियाराम,
सियाराम के जपने से, बन जाए तेरे बिगड़े काम |
जय सियाराम जय सियाराम जप ले...
हो राजाराम, सीताराम, राजाराम, सीताराम...
सरयू तट पर धूम मची है, आज अवध दुल्हन सी सजी है,
बज रहे ढोल नगाड़े हो देखो,अवध पधारे अवध पति है,
संतो के हुए पुराण काम, जयकारे गूंजे अविराम ॥
सज गए आंगन द्वारे- बारी,आन बिराजे अवध बिहारी,
आन बिराजे भगवाधारी, आन बिराजे भगवाधारी,
दर्शन को तरसे नरनारी, राजतिलक की करो तैयारी,
घर-घर फहरा भगवा रंग, नाचे गाए रे बजरंग ॥
देव सुमन बरसा रहे हैं,भक्त भजन तेरे गा रहे हैं,
सियाराम की शोभा देखकर सबके मन हर्षा रहे हैं,
सत्य की हो गई जय - जयकार, राम बने मेरे सरकार ॥
जय सियाराम,जय सियाराम,जपले प्यारे जय सियाराम...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

