
जशोदा जायो ललना
जशोदा जायो ललना, मैं वेदन में सुनि आई।
में वेदन में सुनि आई, पुराणन में सुनि आई।।
मथुरा में याने जनम लियौ है,
गोकुल में झूलै पलना।।
लै वसुदेव चले गोकुल,
मारग में गहरी जमुना।।
छूकर चरण उतर गई जमुना,
जल रह गयौ टखना-टखना।।
काहे कौ याकौ बन्यौ है पालनौ,
काहे के लागे फुदना ।।
चंदन कौ याकौ बन्यौ है पालनौ,
रेशम के लागे फुदना।।
नंदबाबा गऊ-दान करत हैं,
मैया झुलावै पलना।।
‘चन्द्रसखी’ भज बालकृष्ण छवि,
चिरजीवै तेरौ ललना।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

