
जिसकी नैया श्याम भरोसे
जिसकी नैया श्याम भरोसे,
डोल भले सकती है,
डूब नहीं सकती है ।।
मत घबराना तू, संकट आएँगे,
संकट भी एक दिन,जान ये जाएंगे,
तू है प्रेमी श्याम धणी का ।।
तुझपे असर ना होगा,
बाल ना बांका होगा,
देर भले हो जाए गाडी,
छूट नहीं सकती है ।।
ओ नैया डूब नहीं सकती है,
दर्द भरे बादल,जब घिर जाएंगे,
साथ जो थे हरदम,नजर ना आएँगे,
उन घड़ियों में खाटु वाला,लीले चढ़ जाएगा ।।
पल में वो आएगा,नजर ना आएँगे,
भरी सभा में उनकी इज्जत,
लूट नहीं सकती है ।।
इनकी कृपा होगी,जीवन महकेगा,
सूना घर तेरा,एक दिन चमकेगा,
तुझ पर ताना कसने वाले,
कुछ ना कह पाएंगे,चुप वो हो जाएंगे ।।
किस्मत भी उनसे,रूठ नहीं सकती है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
