
जिसने दिल से याद किया
बजरंगबली बजरंगबली,
जिसने दिल से याद किया,
उसकी बला टली,
संकट मोचन उनको कहते,
जो कहते ना कष्ट रहते,
बल बुद्धि विद्या वो देते,
आँखों से ना आँसू बहते,
देखो उनकी ज्ञान ज्योति
कण कण में जली,
जली, जली, जली, जली,
जिनके हृदय में श्री राम,
उनके हृदय में हनुमान,
हनुमान का ध्यान करे जो,
शनि भी करते हैं कल्याण,
हनुमान के आगे,
असुरों की एक ना चली
भटकों को वो राह दिखाएं,
भूलों को घर वापस लाएं,
अज्ञानी का ज्ञान बढ़ाएं,
सुमिरन भाव से खुश हो जावे,
मंगल शनि जो ध्यान लगावें
हो जाए भली भली,
हनुमत नमः, हनुमत नमः……
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




