
जिस दिन ए मुरली वाले मैं अपना घर बनवाऊँगी
जिस दिन ए मुरली वाले,
मैं अपना घर बनवाऊँगी,
उस घर की मैं ईंट ईंट पर,
जय श्री श्याम लिखवाउंगा,
कहने को तो मुरली वाले,
सारा घर मेरा होगा,
लेकिन उस छोटे से घर में,
एक कमरा तेरा होगा,
जोत जलेगी उसमे तेरी,
नैन को भजन सुनाऊँगा,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम,
घर की हर दीवार पर मोहन,
इक तस्वीर लगी होगी,
कहीं पर होगा मोर पंख,
और कहीं पर मुरली होगी,
मन मोहन तेरी प्यारी मूरत,
को मैं रोज सजाऊँगा,
गृह प्रवेश जब होगा मेरा,
जोत तेरी जलवाऊंगा,
सवामणी करवाकर तेरी,
तुझको भोग लगवाउँगा,
दूर दूर से मैं साँवरिया,
श्याम भक्त बुलवाउंगा,
उस घर के हर प्राणी की,
तुझको चिंता करनी होगी,
लाज ना जाएँ कहीं कभी भी,
सदा कृपा रखनी होगी,
कहता संजू कभी नहीं,
उपकार तेरा बिसराऊँगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

