
जीना यहाँ मरना यहाँ
जीना यहाँ मरना यहाँ तेरे सिवा जाना कहा,
जी चाहा जब मैंने आवाज दी आये हो तुम पल में वहां,
मैं तो रहु या ना रहु दरबार तेरा यु सजता रहे ,
भगतो का ये मेला सदा द्वारे पे तेरे चलता रहे,
हर बार मेरे ये दिल ने कहा तेरे सिवा जाना कहा,
जी चाहा मैंने आवाज दी आये हो तुम पल में वहा,
स्वार्थ की है दुनिया तेरी स्वार्थ में लिपटे इंसान है,
जाऊ कहा छोड़ तुझे तू ही तो मेरा भगवान है,
देख लिया सारा जहान तेरे सिवा जाना कहा,
सांसो में तुम धड़कन में तुम रग रग में तुम हो समाये हुए,
दिल वालो के महफ़िल में तुम रहते सदा दिल लगाए हुए,
श्याम कहे दिल लगाउ कहा तेरे सिवा जाना कहा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




