
जो भी हारेगा तुझे निहारेगा
जो भी हारेगा तुझे निहारेगा,
तेरे होते हार गया तो किसे पुकारेगा,
अलग दाता देखि तेरी दातारि है
मेरा हर रोम प्रभु तेरा अबारी है,
तेरे किये एहसान ये दाता कौन उतरेगा,
प्यार तुम से ही किया प्यार फल दे देखा,
कठिन से कठिन घडी काम चलते देखा,
तेरा बन के जिया जो जग में कभी ना हारेगा,
कहु कैसे तुझको के मुझको क्या गम है,
दिया जो पहले से प्रभु जी क्या कम है,
सुख दुःख में कोई दाता तुझको कैसे विसारेगा,
समय जब अंतिम हो मौत की आहट हो,
मेरे सिर के निचे आप की चौकठ हो,
स्वर्ग छोड़ चरणों में रोमी वक़्त गुजारेगा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


