
जो लिख देगा मेरा सांवरिया उसे कोई बदल ना पाएगा
जो लिख देगा मेरा सांवरिया,
उसे कोई बदल ना पाएगा,
अब डंका बजेगा घर घर में,
इसका झंडा लहराएगा,
देखे – लिखने वाले तू लिख दे।
है अलग अलग किस्मत सबकी,
लिखने वाला है सांवरिया,
जैसी हो कर्मो की करनी,
वैसा ये कलम चलाएगा,
कोई माने या ना माने,
असली नकली ये पहचाने,
झूठे की किस्मत भी झूठी,
और सच्चा मौज उड़ाएगा,
उसके लिखने में कसर नहीं,
किस बात की इसको खबर नहीं,
जब श्याम करेगा अपनी मेहर,
अम्बर से धन बरसाएगा,
सारी दुनिया ये जान गई,
करता है करिश्मा सांवरिया,
कहे ‘पवन’ के आज नहीं तो कल,
हर कोई शीश झुकाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

