
राधा तेरा नाम लिख जाए
राधा... तेरा नाम... लिख जाए... मेरी सांसों में ॥
मेरी, गिनती, भी कर ले अपने, दासों में ॥
राधा... तेरा नाम... लिख जाए... मेरी...
जब, तलक मैं जीऊँ, नाम तेरा रटूं ।
जाम, ऐसा पीऊँ, होश कुछ ना रखूं ॥
मैं जिधर देखूं, तूँ ही तूँ है, आंखों में ॥
याद, कुछ भी करूं, याद में तूँ ही तूँ ।
ध्यान, कुछ भी करूं, ध्यान में तूँ ही तूँ ।
राधे, राधे राधे, राधे सर्वश्रेष्ठ तूँ ही तूँ ।
हो शुरू, अंत तूँ सारी, बातों में ॥
मन के, मंदिर में मैं, बिठा लूं तुझे ।
प्रीतम, ढूंढते, प्रिय मिलेंगे मुझे ॥
उम्र, सारी, गुज़ारी, मुलाकातों में ॥
बोलो, राधा राधा, जपो, राधा राधा ॥।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

