
ज्योत जला लो,
शेरावाली को मना लो,
आए मैया रानी के नवरात,
पा लो मेहरबानियां,
माँ की मेहरबानियां,
दर तेरे आए माँ शीश झुकाएं,
उनकी चमकी जिन्दगानियाँ,
तर्ज – सर को झुकालो शेरावाली को।
ब्रम्हा गुण गाएं,
नारद वीणा बजाए,
मैया के चरणों में आ के,
विष्णु शीश झुकाए,
माँ आदि भवानी, माँ जग कल्याणी,
तेरी महिमा की कहानियां,
भक्तो को तारे,
मैया पापी संहारे,
जय जय जय जगदम्बे के,
देखो गूंजे जयकारे,
चिंतित पूर्णी माँ संकट हरणी,
दूर करे परेशानियां,
कोढ़ी को काया,
देवे निर्धन को माया,
करती आँचल की छाया,
‘देवेंद्र’ भिखारी बन आया,
ज्वाला रानी जगदम्बा भवानी,
माँ की ऋतू मस्तानिया,
स्वर – देवेंद्र पाठक जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

