
झूला पे झूले प्यारी रानी राधिका जी
झूला पे झूले,
प्यारी रानी राधिका जी,
ऐ जी सखियाँ गावे,
हाँ जी सखियाँ गावे,
गीत मल्हार,
तर्ज – झूला तो पड़ गए अमुवा की।
नन्ही नन्ही बुंदिया,
देखो झर लग रही जी,
ऐ जी मेहा बरसत,
हाँ जी मेहा बरसत,
मूसलधार,
पटुली पकड़के,
झोंटा दे रहे जी,
ऐ जी हाँ झुलावे,
हाँ जी हाँ झुलावे,
कृष्ण मुरार,
पीहू पीहू पपीहा,
बैरी कर रह्यो जी,
ऐ जी हाँ बाजे,
हाँ जी हाँ बाजे,
पायल झंकार,
कारे कारे बदरा,
बहना मेरी घिर रहे जी,
ऐ जी हाँ छावत,
हाँ जी हाँ छावत,
ब्रज में बहार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

