
झोलियाँ भर दी
झोलियाँ भर दी, भर दी भर दी,
झोलियां भरदी सबकी तूने,
सुन मेरी अरदास,
राखो जी सांवरिया,
अपने चरणों के पास,
तेरा दरबार बाबा,
सबसे निराला,
गिरते को तुने आके,
पल में संभाला,
संकट हारी श्याम बिहारी,
कष्टों का कर नाश,
सेठों का सेठ बाबा,
करता ना लेट बाबा,
आओगे अंगना मेरे,
बतलाओ डेट बाबा,
आस लगाये पलकें बिछायें,
कर बैठे विश्वास,
चौखट को छोड़ तेरी,
अब ना मैं जाने वाला,
मैंने सुना है बाबा,
तू सबका है रखवाला,
गुण तेरे गाये,
भजन बनाये,
संजय भोली दास,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


