
डंका बजवा दिया बजरंग बाला ने
श्री राम जी का डंका लंका में बजवा दिया बजरंग बाला ने,
बजवा दिया बजरंग बाला ने, बजवा दिया अंजनी के लाला ने,
श्री राम जी का डंका....
कहत मंदोदर सुन पिया रावण यह क्या कुमत कमाई रे,
तीन लोक की सीता माता क्यों हर करके लाया रे,
मेघनाथ सा पुत्र हमारे कुंभकरण सा भाई रे,
लंका जैसा कोट हमारा सात समुंदर खाई रे,
एक लाख पूत सवा लाख नाती ता घर दिया ना बाती रे,
यह लंक विध्वंस कराई रे सब सेना मार गिराए रे,
रावण मार राम घर आए घर घर बटत मिठाई रे,
सुर नर मुनि जन आरति उतारे तुलसीदास यस गायी रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

