
तुझे हम ढूंढ रहे है कहाँ हो मुरली वाले
Tujhe Ham Dhuundh Rahe Hai Kahaan Ho Murali Vaale lyrics
तुझे हम ढूंढ रहे है कहाँ हो मुरली वाले,
तर्ज – थोड़ा सा प्यार हुआ है,
तुझे हम ढूंढ रहे हैं,
कहाँ हो मुरली वाले,
या तो अब सामने आ,
या हमे भी छुपाले,
दर्द से अपना रिश्ता,
पुराना हो गया है,
तेरी चाहत ये दिल,
दीवाना हो गया है,
सुन जरा धड़कनो को,
हम है तेरे हवाले,
सफर में जिंदगी के,
कुछ ऐसे मोड़ आये,
जिन्हें समझा था अपना,
वही निकले पराये,
इक तेरा है सहारा,
गले से मुझे लगाले,
डोर साँसों की टूटे,
जमाना चाहे रूठे,
यही बस आरजू है,
तेरा दामन ना छुटे,
तड़पते है तेरे बिन,
पास अपने बुलाले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
