
तुझ बिन कौन खबर ले हमारी ओ संसार के पालनहारी
तुझ बिन कौन खबर ले हमारी,
ओ संसार के पालनहारी,
देखे – अब सौंप दिया इस जीवन का।
तेरी शरण में हम सब आए,
तन मन अपना लेकर आए,
सबकुछ अपना करके अर्पण,
अब तो चले तेरे नाम से जीवन,
इस जीवन के तुम अधिकारी,
तुम बिन कौंन ख़बर लें हमारी,
हम सब है प्रभु तेरे बालक,
तुम ही हमारे हो प्रतिपालक,
बच्चो का प्रभु ध्यान तू रखना,
अपने से कभी दूर ना करना,
तेरी दया पे है दुनिया हमारी,
तू ना सुनेगा तो कौन सुनेगा,
दुखड़े हमारे कौन हरेगा,
किसको जाकर दुखड़ा सुनाए,
अपना हाल हम किसको सुनाए,
तुम ही हो अब हमरे सहाई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



