
तुमने लाखों की किस्मत सवारी
तुमने लाख़ों की क़िस्मत सँवारी
अब सँवरने की बारी हमारी
तेरी चौखट पे जो भी झुका है
उसको दुनियाँ ने सर पे रखा है
तेरे रुतबे का क्या क्या सबब दे
इतनी ताकत नहीं है हमारी
अब हमारी बाबाजी
अब हमारी कान्हाजी
अब हमारी प्रभुजी
आस तेरी भरोसा तुम्ही पर है श्याम
तू ही मोहन कन्हैयाँ तू ही तो है राम
दर पे आए बेगाने दीवाने बड़े
भर दो झोली खड़े है भगत ये तेरे
जब तलक तू सँवारे ना बिगड़ी
तेरे दर से ना जाए सवाली
हम सुधरना भी चाहें कहो क्या करें
तेरी मोह माया से बौल कितना लड़े
हम है नर तेरे जैसे नारायण नहीं
तुम अगर साथ दो होगी तेरी कहीं
रजा तेरी में हम तो है राजी
श्याम करना ना हमसे नाराज़ी
तू जो चाहें तो बहरा भी सुनने लगे
लूला लंगड़ा पहाड़ों पे चढने लगे
जिंदगी मौत सब कुछ तेरे हाथ है
तुम अगर साथ हो तो फिर क्या बात है
तेरे रहमों करम पे पड़े हैं
जाने कब होगी रहमत तुम्हारी
तुम हो दानी तो हम है भिखारी तेरे
तुम हो ठाकुर तो हम है पुजारी तेरे
जया भक्तों से क्यों इतना कतराते हो
ऐसा क्या माँगा देने में घबराते हो
ख़ुदगर्जों ने अर्जी सुना दी
अब कृपा की है मर्जी तुम्हारी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
