
तुम्हे याद करते करते गुजरे उमरिया सारी
तुम्हे याद करते करते,
गुजरे उमरिया सारी,
यही नाम हो जुबां पर,
मोहन मदन मुरारी,
तर्ज – बन जाऊं तेरी प्यारी।
स्वांसो का क्या भरोसा,
आए आए या ना आए,
ऐतबार नहीं दिल का,
कब ये भी फिसल जाए,
जल्दी ही आ सम्भालो,
दुविधा में जान हमारी,
कैसा तू है रे दिलबर,
दिल की लगी ना जाने,
राधा से दिल लगाया,
भूले क्यों वो ज़माने,
दिवानो जैसी हालत,
क्या ना हुई तुम्हारी,
अहसास सब किया जब,
फिर तो ना यूँ सताओ,
हमको भी चार लम्हे,
वो प्रेम के दिखाओ,
नैना तरस रहे है,
कर दो कृपा बिहारी,
नैनो की बुरी आदत,
तुमसे नहीं छुपाते,
ये बरसने लगेंगे,
फिर थोड़े दूर जा के,
रोको ना इनको रोको,
बेबस शरण तिहारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




