
तुम अगर द्वार भोले के आते रहो,
काम जो भी हैं बिगड़े सुधर जाएंगे,
बाबा शिव को पुकारा जो मन से कभी,
जो खजाने है खाली वो भर जाएंगे,
तर्ज – तुम अगर साथ देने का।
बाबा भोले की भक्ति है सबसे सरल,
जो किसी देव देवी में पाई नहीं,
कौन ऐसा अभागा है संसार है,
जिसने शिवजी की महिमा को गाई नहीं,
सोचने में समय तेरा जाता रहा,
तो सुहाने ये पल भी गुजर जाएँगे,
सोना चांदी तो बाबा नहीं मांगते,
भाव से गंगा जल ही चढ़ा दीजिये,
फुल फल भी चढाने से मजबूर हो,
हाथ चरणों के आगे बढ़ा दीजिये,
बाबा ऐसे दयालु है भक्तो सुनो,
जो भी संकट तुम्हारे है टल जाएँगे,
जिनके होंठों पे शिव शिव का उच्चार है,
उनके जीवन में देखा चमत्कार है,
उनके चरणों में जा अब तू देरी ना कर,
वो ही दातार सच्चा मददगार है,
सबकी बिगड़ी बनाते है भोले सदा,
तेरी बिगड़ी को क्या वो मुकर जाएँगे,
तूने शाश्त्र पढ़े तूने वेद पढ़े,
शाश्त्र पढके भी तूने ये सोचा नहीं,
भोला बाबा के दर पे तू आके तो देख,
तेरे सारे ही संकट तो मिट जाएँगे,
भोलेनाथ के चरणों में चारों धाम है,
आजा आजा यही भक्ति का धाम है,
डमरू वाले की पूजा की ही नहीं,
फिर तीर्थो में क्यों कर हम जाएँगे,
तू भटकता है दर दर परेशान क्यों,
तेरी मुश्किल का बाबा को अहसास है,
मुझको काशी निवासी पे विश्वास है,
वो रहता सदा भक्त के पास है,
शिव का सुमिरण जो भक्तगण करते सदा,
भक्त भोले के भव से भी तर जाएँगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

