
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा
साथी हमारा कौन बनेगा,
तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा,
आ गया दर पे तेरे, सुनाई हो जाये,
जिंदगी से दुखो की, विदाई हो जाये...-2
एक नजर कृपा की डालो, मानुगा अहसान,
संकट हमारा कैसे टलेगा
पानी हे सर से ऊपर, मुसीबत अड़ गयी हे,
आज हमको तुम्हारी, जरुरत पद गयी हे...-2
अपने हाथ से हाथ पकड़लो, मानुगा अहसान,
साथ हमारे कौन चलेगा,
तुम्हारे दर पे शायद, हमेशा धर्मी आते,
आज पापी आया हे, श्याम काहे घबराते...-2
हमने सुना हे तेरी नजर में, सब हे एक समान,
इसका पता तो आज चलेगा,
वो तेरे भकत होंगे, जिन्हे हे तुमने तारा,
बता ए मुरलीवाले, कौन सा तीर मारा...-2
भकत तुम्हारे भक्ति करते, लेते रहते नाम,
काम ती उनका करना पड़ेगा,
पाप की गठड़ी सर पर, लाढ कर में लाया,
बोझ कुछ हल्का कर दे, उठाने ना पाया...-2
फर्ज की रह बता संजू, हो जाये कल्याण,
इसमें तुम्हारा कुछ ना घटेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





