
तुम बिनु राम नहीं कोउ मेरौ भजन लीरिक्स
तुम बिनु राम! नहीं कोउ मेरौ,
बिनु तव चरन-सरन सीतापति!
दीखै जगत अंधेरौ॥
जब से जनम लियो करुनामय परौ पाप सों भेरौ।
कबहुँ 'राम' मुख नाहिं उचारो, यह तन अघ कौ ढेरौ॥
काम-क्रोध मद लोभ मोह कौ, चित में तिमिर घनेरौ।
करुनानिधी चपल-मन मेरौ, सदा पाप कौ चेरौ॥
हे अघ हरन पतित पावन प्रभु, अबकी मोहि निबेरौ।
करुना-सागर करुना करके, कृपाकोर करि हेरौ॥
रघुबर पापी पतित नीच मति, निज-चरनन में फेरौ।
सुनहुँ सियापति है अशोक चित, तव पदकंज चितेरौ॥
,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
