
तूने बांसुरी बजाई तो कमाल हो गया
तूने बाँसुरी बजाई तो
धमाल हो गया
ऋषियों से सुना है
वेदों में लिखा है
सबने यही कहा है
गोवर्धन उठाया तो
हाँ, कमाल हो गया
मात यशोदा के प्यारे हो
कान्हाँ कृष्णा कन्हैया
गोप गोपियों के मन बसिया
छलिया बँसी बजैयां
गोपियों के मन बसिया
सबके दुःख हरता है
किरपा तू करता है
घर घर में चर्चा है
हर घर में चर्चा है
कमाल हो गया
घर आया मेरा साँवरिया
प्रेम में हो गयी बावरिया
दौड़ा दौड़ा आ जाए
जब जब भी भक्त बुलाए
चरण सुदामा के धोए वो
करुणा सिंधु कहाए
चरण सुदामा के धोये वो
तकदीरें,लिखता है
भंडारे भरता है
अजर अमर करता है
हे मन मोहन हो जाए
ग़र हम पे नजर तुम्हारी
लहरी जोड़ूँ हाथ लगा दो
नैया पार हमारी
तू ही तो कर्ता है
तू ही तो धर्ता है
तुझमे ही श्रद्धा है
कहना तो पड़ता है
हाँ, कहना तो पड़ता है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
