
तू डर मत ओ पगले तेरा बाबा आएगा
तू डर मत ओ पगले तेरा बाबा आएगा,
तेरी लाज बचाने वो लीले चढ़ आएगा,
माना रात अँधेरी है और पाँव में भेडी है,
राहे तेरी कांटो भरी पर चलना जरुरी है,
तू तो बस चलता जा नई सुबहे बुलाएगा
गम के हर बादल को इस ने ही हटाया है,
संवारिये ने तुझको जीना सिख लाया है तू तो धीरज रखले तेरी खुशियाँ बुलाएगा
बस इस पे भरोसा कर हारे का साथी है,
तेरी नैया पार समज अगर ये तेरा माझी है
तू हार के इनको बुला ये जीत दिलाएगा
इसे जब भी पुकारा है ये दोडा आया है,
नीतू रखे यहाँ भी कदम मखमल ये बिछाया है
तू सोंपदे खुद को इसे भव पार लगाये गा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

