
तू माने या ना माने मेरे कान्हा दिल तेरे बिना नइयो लगदा
तू माने या ना माने मेरे कान्हा,
दिल तेरे बिना नइयो लगदा,
तुझे छोड़ के कहीं नइयो जाना,
तर्ज – तू माने या माने दिलदारा।
अँखियाँ लड़ी मेरी तुझसे कन्हैया,
एक बार पढ़ ले तू मेरी बईयाँ,
तेरे बिना मेरा कोई ना ठिकाना,
मुस्कान तेरी मुझे पागल कर गई,
तिरछी नजरिया घायल कर गई,
तूने किया मुझे मुझसे बेगाना,
सांसो के तारो में तेरी ही सरगम,
हर पल नाम तेरा लेती है धडकन,
तेरा बन गया मै तो दीवाना,
चाहत तेरी मुझे तड़पा रही है,
कहता ‘चोखानी’ तेरी याद आ रही है,
रिश्ता प्रेम का तू मुझसे निभाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
