
( लाल गुलाबी फूलो से, किसने आज सजाया है,
महक उठा दरबार तुम्हारा, कितना इत्र लगाया है,
हे माँ, तुम कितनी प्यारी लगती हो,
किसी की नज़र ना लगे,
सिंह सवारी करके मेरी मईया
इन भक्तो का मन लुभाया है। )
तेरा किसने सजाया श्रृंगार,
आज बड़ा प्यारा लगे,
प्यारा लगे, बड़ा प्यारा लगे,
लाल पीले फूलों से किसने सजाया,
लाल चुनर किसने ओढ़ाया,
इन फूलों से जागे तेरा प्यार,
भक्तो ने मईया तेरे दर को सजाया,
सूरज चंदन तारा भी देखन को आया,
सारी दुनिया आयी है तेरे द्वार,
मैं भी हूँ मईया तेरे दर का दीवाना,
अब तक निभाई मईया, आगे भी निभाना,
‘अवतार’ की सुनो मईया पुकार, खड़े है द्वार तेरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




