
तेरा जयकारा है
जयकारा है जयकारा श्याम धणी का जयकारा,
शीश के दानी महा बलवानी खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है...-2
त्रेता युग में राम बना, द्वापर में घनश्याम बना,
अपने भक्तों के खातिर, आज तू बाबा श्याम बना,
कोई नहीं है इस कलयुग में, तुमसा देव महान,
तेरा जयकारा है.......
नाम की महिमा भारी है, लीले की असवारी है,
इनमे कोई शक ही नहीं, तू कलयुग अवतारी है,
खाटू जैसा गाँव भी बाबा, बन गया तीर्थ धाम,
घर-घर पूजा होती है, घर-घर कीर्तन होते है,
अहो-भाग्य हम दीनों के, तेरे दर्शन होते है,
बनवारी मिल जाये हम को, चरणों में स्थान,
शीश के दानी महा बलवानी खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


